Flight तो क्या Train में भी नहीं मिलेगी एंट्री, अगर नहीं लगवाई ‘Corona Vaccine’
दुनिया में Coronavirus ने एक बार फिर से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। दुनिया के कई देशों में फिर से रफ्तार पकड़ती Corona महामारी से पाकिस्तान बुरी तरह डर गया है। इमरान खान सरकार जल्द से जल्द सभी लोगों का Vaccination करना चाहती है। इस कड़ी में नई सजा का ऐलान भी किया गया है।
पाकिस्तान में जो लोग Vaccine लगवाने को लेकर अब तक गंभीर नहीं हैं, उन्हें सरकार के प्रकोप का सामना करना होगा। सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि एक अक्टूबर से बिना Vaccine वाले लोग ट्रेन यात्रा नहीं कर पाएंगे। बता दें कि इससे पहले भी सरकार Corona Vaccine न लगवाने वालों के दिल में खौफ पैदा करने के लिए कई कदम उठा चुकी है। जिसमें Flight & Sim Card Ban जैसे फैसले शामिल हैं। पाकिस्तान ने Vaccine की एक भी डोज न लेने वालों के घरेलू फ्लाइट यात्रा करने पर पाबंदी लगाई हुई है। वहीं, सिंध प्रांत की सरकार ने हाल में Vaccine न लगवाने वाले लोगों के मोबाइल सिम को बंद करने का फरमान सुनाया था।
एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे लोगों को एक अक्टूबर से ट्रेन यात्रा की इजाजत नहीं होगी, जो Vaccine नहीं लगवाना चाहते। इस फैसले पर सख्ती से अमल किया जाएगा। Vaccination में शामिल नहीं होने वालों की घरेलू विमान यात्रा पर पहले ही पाबंदी लगा दी गयी है। बता दें कि पाकिस्तान ने फरवरी में Vaccination शुरू किया था और अब तक 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगी है। जबकि केवल 70 लाख लोगों को ही दोनों डोज लगी हैं।
पाकिस्तान में Corona संक्रमण के रोकधाम के लिए गठित National Command and Operation Centre (NCOC) की बैठक में ट्रेन यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय किया गया। सेंटर ने Vaccine के प्रति लोगों की अनिच्छा और पुन: फैलते संक्रमण के मामलों पर भी चिंता जताई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी कई सख्त फैसले लिए जा सकते हैं।












