toll-reduction-on-national-highways-with-bridges-tunnels-flyovers
रोड पर आए ब्रिज, फ्लाइओवर और सुरंग तो 50 पर्सेंट कम लगेगा टोल टैक्स
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाइवे के कुछ रूट पर लगने वाले टोल टैक्स को कम करने का ऐलान किया है. सड़क के कुछ हिस्सों को लेकर टोल दरों में 50 प्रतिशत तक की बड़ी कटौती की घोषणा की गई है. जिन रास्तों में सुरंगें, पुल, फ्लाईओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर होंगे, वहां 50 प्रतिशत तक कम टोल टैक्स देना पड़ेगा.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने नेशनल हाइवे फी (डिटरमिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन) रूल 2009 के प्रवाधानों में संशोधन करते हुए टोल फीस के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया है. यह बदलाव, पहली बार 2 जुलाई 2025 को आधिकारिक तौर पर लागू हुआ. इसी दिन अधिसूचना जारी की गई.
पूरा आर्टिकल यहां पढ़ें- रोड पर आए ब्रिज, फ्लाइओवर और सुरंग तो 50 पर्सेंट कम लगेगा टोल टैक्स