Full Moon Supermoon 2026: आज दिखेगा साल का पहला सुपरमून! भारत में इस समय नजर आएगा वुल्फ मून का अद्भुत नजारा
Full Moon Supermoon 2026: नए साल की शुरुआत आसमान के एक बेहद खास और दुर्लभ नजारे से होने जा रही है। 3 जनवरी की शाम को साल का पहला सुपरमून दिखाई देगा। सर्दियों की लंबी रातों में यह नजारा और भी खास हो जाता है, क्योंकि इस दौरान चांद सामान्य से कहीं ज्यादा बड़ा और चमकदार नजर आता है। खगोल विज्ञान के अनुसार, सुपरमून उस समय होता है जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु यानी पेरिजी पर…












