Jammu Kashmir Flood: राजौरी में बारिश ने मचाई तबाही, पुंछ में 4 की मौत, बाढ़ में बहीं सैकड़ों गाड़ियां
Jammu Kashmir Flood: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में हालात चिंताजनक बना दिए हैं। राजौरी जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण सड़कें, बाजार और पार्किंग क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। वहीं पुंछ जिले में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया, जहां चार लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोगों की…




















