सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर इलाके से एक युवक का शव बरामद
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया ब्लॉक परिसर से सटे तालाब के समीप से एक युवक का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकरी आदित्यपुर थाना को दी। सूचना पाकर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर आनंद कुमार, पिता हालदार प्रसाद चौधरी के रूप में…
















