घनसाली: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, दीपावली मिलन व पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान
घनसाली/टिहरी गढ़वाल: घनसाली विधानसभा क्षेत्र में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – स्वदेशी अपनाओ” के तहत एक भव्य विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बदरी-केदार समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में…

















