सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा मार्ग और प्रमुख व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले से संबंधित सभी तैयारियां हर हाल में 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी…













