कोलंबिया में Mayor के ऑफिस में घुसा ‘भूत’, जानें पूरी ख़बर
आज भी ‘भूत’ नाम सुनकर लोग डरना शुरू कर देते हैं। भूत की शक्ल किसी ने देखी नहीं है लेकिन फिर भी इसका ख़ौफ़ इतना है कि लोगों का डर के मारे बुरा हाल हो जाता है। कुछ जगहें रात के समय बड़ी खतरनाक और डरावनी लगती हैं लेकिन कभी-कभी सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों पर भी डर दस्तक दे देता है। आमतौर पर सरकारी ऑफिस को सबसे सुरक्षित माना जाता है लेकिन हाल ही में कोलंबिया से एक ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। कोलंबिया के Mayor ने दावा किया है कि एक भूत ने उनके सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया।
Mayor ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सभी को हैरान कर दिया। आर्मेनिया शहर के Mayor Jose Manuel Rios Morales के मुताबिक रात में एक भूत ने उनके ऑफिस पर हमला कर दिया। फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए Morales ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं आज इस वीडियो को आपके साथ शेयर करना चाहता हूं, इस बात पर जोर देते हुए कि महापौर के रूप में, मैं स्वीकार करता हूं कि विश्वास में अचूक शक्ति होती है।’
Mayor की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एक गार्ड को दीवार से टकराते हुए देखा जा सकता है, जैसे कि किसी अदृश्य शक्ति ने उसे धक्का दिया हो। इसके बाद गार्ड जमीन पर रेंगने लगता है जिसके लिए उसे ताकत लगानी पड़ती है। कुछ लोगों ने Mayor का मजाक उड़ाया और जोर देकर कहा कि यह वीडियो फर्जी है। वहीं अन्य लोगों ने Morales के लिए अपना समर्थन जताया।
Mayor ने फेसबुक पर लिखा, ‘हम प्रार्थना के लिए सम्मान और एकता की मांग करते हैं। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि कोई भी हमारी शांति को चुरा नहीं सकता क्योंकि हम अपने भगवान के हाथों में सुरक्षित हैं। Mayor ने लोगों से शांत रहने और भगवान से प्रार्थना करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकल बिशप और दूसरे धार्मिक नेता पैरानॉर्मल एक्टिविटी को रोकने के लिए इस ऑफिस के हर कोने तक भगवान के आशीर्वाद को लाएंगे।