ऐसा मना जाता है कि गिर गाय के दूध से नहीं होता कैंसर
Gir Cow Milk Benefits In Hindi: दूध पीना सेहत के लिए सबसे लाभदायक बताया गया है। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। पैदा होने के बाद से 6 महीने तक बच्चा दूध पर ही निर्भर रहता है और दूध से ही सभी पोषण उसे मिलते हैं। दूध से ना केवल हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि इसके अनेकों और भी फायदे हैं। लेकिन सवाल ये कि सबसे अच्छा दूध कौन सा है… गाय, भैंस या बकरी का। तो इसका जवाब है गाय का दूध। जी हां… गाय का दूध सबसे अच्छा माना जाता है। पाचन क्रिया के लिए या फिर बच्चे के बौद्धिक विकास के लिए गाय का दूध ही सर्वोत्तम आहार माना जाता है।
Also read : https://hindi.rapidleaks.com/lifestyle/health/benefits-of-gir-cow-milk-in-hindi/














