डूंगरपुर : घर में आग लगने से लाखों का नुकसान, 20 हजार नगद भी जले
New Post has been published on http://goo.gl/fl1eWS
डूंगरपुर : घर में आग लगने से लाखों का नुकसान, 20 हजार नगद भी जले
डूंगरपुर/पुनाली। ग्राम पंचायत पुनाली के देवतीया फला में हकरा पिता वजा अहारी के घर में रात के दो बजे आग लगने से लाखों रू का सामान जल कर राख हो गया। मोका मुआयना के अनुसार सागवान के डंडे गुजरती केलु लकड़ी के चार गडर, दो दरवाजे, चादी के गहने, कपड़े व 20 हजार रू नगद सहीत छोटीे-मोटीे घरेलु सामग्री अनाज व घास आदि कुल 1,21,500 रू का नुकसान हुआ वहीं पड़ोसी प्रेमकुमार पिता हकरा के घर के भी लकड़ी के डंडे व गुजराती केलु कुल 20 हजार की सामग्री राख हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को अचानक घर से आग की लपटे निकली इस दौरान पूरा परिवार गर्मी कि वजह से बाहर आगन में सोया हुआ था जैसे ही आग लगने का पता चला आस पास के लोगों ने बुझाने की कोशिश की लेकिन पानी के अभाव में सफलता नही मिली, एक परिवार लाखों के नुकसान के साथ बेघर हो गया। सुबह मौके पर संरपच मंजु परमार, उपसंरपच सुखदेव यादव, पटवारी मोहनलाल बारिया, वार्ड पंच लक्ष्मण अहारी आदि पहुचकर मौका मुआयना कर मौका पर्चा प्रशासन को दिया व सहयोग को आश्वश्त् किया।