इजराइल में इसी महीने के अंत में शुरू होगा कोरोना का टीका ‘ब्रिलाइफ
नई दिल्ली : दुनिया में महामारी कोरोना वायरस के चलते चलते जहाँ लाखों लोग अपनी जान गावं बैठे है वैसे में अब आम आदमी को केवल वैक्सीन से ही आस मिलती दिख रही है | लेकिन अभी तक कोई भी देश वैक्सीन बनाने में सफल नहीं हो पाया है वैसे रूस ने वैक्सीन तो बना ली है लेकिन उसके परिणाम सफलतापूर्ण नहीं मिली है लेकिन वैक्सीन से कुछ राहत है | ऐसे में इजराइल में कोविड-19 के लिए विकसित किए गए टीके ‘ब्रिलाइफ’ का मानव पर परीक्षण अक्टूबर माह के अंत तक आरंभ होगा | आपको बता दें की इसकी जानकारी एक अधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई | टीका ‘इजराइल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल रिसर्च’ ने विकसित किया है | इजराइल ने अगस्त में यह दावा किया था कि उसके पास कोरोना वायरस का टीका है लेकिन इसे नियामक प्रक्रियाओं से गुजरना होगा और इन प्रक्रियाओं की शुरुआत मानव परीक्षण के साथ होगी |
टीके के मानव परीक्षण के बारे में नहीं दी जानकारी
रक्षा मंत्री बेनी गांट्ज सोमवार को आईआईबीआर पहुंचे जहां उन्हें टीके के मानव परीक्षण के बारे में जानकारी दी गई | विज्ञप्ति में यह नहीं बताया गया है कि टीके का मानव परीक्षण कितने समय तक चलेगा और टीका इस्तेमाल में कब से आने लगेगा |
नवरात्रि 2020: जानिए कुष्मांडा के अद्भुत रूप के बारे में
इस देश में 91 लाख लोगों को दी जाएगी वैक्सीन
वहीं इंडोनेशिया पहले चरण में इस साल नवंबर और दिसंबर के बीच 91 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन प्रदान करेगा | इंडोनेशिया स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण और रोकथाम महानिदेशक अचमद युरिएंटो ने इस बात की जानकारी दी | पहले चरण में टीकाकरण उन लोगों के समूह पर किया जाएगा, जिनको कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है | इनमें हवाईअड्डे के कर्मचारी, सैनिक और पुलिसकर्मी सहित चिकित्सा और सार्वजनिक सेवा में लगे कर्मचारी शामिल हैं |
सावधान ! भारत में आ सकती है कोरोना की एक और लहर
युरिएंटो ने कहा, “यह टीका केवल 18 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लोगों को दिया जाएगा, क्योंकि अभी तक इस आयु सीमा के बाहर के लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल नहीं किया गया है |” बता दें कि वर्तमान में इंडोनेशिया चीन और दक्षिण कोरिया के साथ वैक्सीन विकास सहयोग पर काम कर रहा है |
https://kisansatta.com/corona-vaccine-to-be-launched-in-israel-later-this-month/ #बरलइफ, #Coronavaccine, #Covid19, #Humantrial, #Corona, #Israel #‘ब्रिलाइफ, #coronavaccine, #covid19, #humantrial, Corona, Israel Corona Virus, International, Top, Trending #CoronaVirus, #International, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प