हैदराबाद के दरिंदे बलात्कारियों को जनता के आक्रोश से बचाने के लिए प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। उनकी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी से जनता बेहद आक्रोश में है। लोग बलात्कारियों को मृत्युदंड की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार के सामने सुनवाई के लिए ले जाते वक़्त इन बलात्कारियों की सुरक्षा की बड़ी चुनौती है। यही वजह है कि इन बलात्कारियों को ले जाने के लिए उनके साथ 25 पुलिस गाड़ियों और 450 पुलिसकर्मियों का काफिला भेजा गया।










