Gautam Gambhir: क्लीन स्वीप के बाद कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी सफलताएं नहीं भूलनी चाहिए', मेरा भविष्य BCCI करेगा तय
Gautam Gambhir: नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 0-2 से टेस्ट सीरीज हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी के पतन के दौरान सोशल मीडिया पर गंभीर को हटाने की मांग तेज हो गई थी। सीरीज गंवाने के बाद यह विरोध और बढ़ गया है। अब गंभीर ने भी अपने भविष्य पर खुलकर बात की है और साफ कहा है कि आगे क्या होना है, इसका…












