घरेलू बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 235.61 अंक बढ़कर 65,743.93 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 76.7 अंक
रुपया-डॉलर का हाल | विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की स्थिति
घरेलू बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 235.61 अंक बढ़कर 65,743.93 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 76.7 अंक बढ़कर 19,600.25 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। इंफोसिस, विप्रो, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट आई।

















