इतिहास की अगर बात करें तो 3 मार्च को भारत के सबसे महान उद्योगपतियों में शुमार जमशेदजी एन टाटा का जन्म 1839 में हुआ था. जमशेदजी टाटा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अंग्रेजों से भारत के अपमान का बदला लेने के लिए मुंबई में ताज होटल का निर्माण करवाया था जो आज के वक्त में देश के सबसे मशहूर होटलों में शुमार हैं. इसके अलावा आज के दिन से जुड़ी कई और घटनाएं हैं जैसे- 1575 : मुग़ल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया। 1919 : मराठी के प्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे का निधन। 1943 : महात्मा गांधी ने 21 दिन से चली आ रही अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया। 1966 : बीबीसी ने अगले वर्ष से रंगीन टेलीविजन प्रसारण की अपनी योजना का ऐलान किया। 3 मार्च 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियाँ चलाईं। 3 मार्च 2006 को श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था। #TheIndianness #InspiringIndian #InterestingIndian #Pakistan #lahore #ShriLanka #JamshedjiTata #RatanTata #IndianHistory #HistoryOfIndia #WorldHistory #History #IndianFacts https://www.instagram.com/p/CpUSWJCrupN/?igshid=NGJjMDIxMWI=









