हैदराबाद के तेलंगाना से हाल ही में एक मामला सामने आया है.. इस वाक्य में सड़क पर चलते हुए एक शख़्स को अचानक से हार्ट अटैक आ जाता है.. हार्ट अटैक के चलते व्यक्ति अचानक से बेसुध होकर नीचे गिरता है और लोगों की भीड़ जमा होने लगती है. इस बीच किसी देवता के ही समान वहां मौजूद राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन इलाके में तैनात ट्रैफ़िक पुलिस कांस्टेबल राजशेखर फटाफट आते हैं और बिना कुछ सोचे समझे तुरंत एक्शन मोड में पीड़ित शख्स को CPR देने लगते हैं.. व्यक्ति को होश आते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है और उसकी जान बच जाती है. वैसे तो ये पूरा वाक्य बिल्कुल किसी फिल्मी सीन की तरह लगता है मगर ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल राजशेखर के एक कदम ने आज किसी को नई जिंदगी दी है. जिसकी तारीफ हर ओर हो रही है. तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव थान्नीरू (Harish Rao Thanneeru) ने भी कांस्टेबल की तारीफ़ की. ट्वीट में स्वास्थ्य मंत्री ने पहले से स्वस्थ शख़्स की भी तस्वीर शेयर की. ट्वीट करते हुए मंत्री ने लिखा, 'राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन के ट्रैफ़िक पुलिस राजशेखर ने जो किया वो काबिल-ए-तारीफ़ है. उन्होंने CPR देकर एक जान बचा ली.' #TheIndianness #InspiringIndian #Telangana #TelanganaTrafficPolice #TrafficePolice #CPR #Rajshekhar #HeartAttack #HeartAttackPatient https://www.instagram.com/p/CpFVIY2JOEX/?igshid=NGJjMDIxMWI=











