सेना ने लिया पुलवामा हमले का बदला, मारा गया जैश कमांडर सज्जाद भट, हमले के लिए दी थी कार
चैतन्य भारत न्यूज श्रीनगर. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मरने वालों में से एक आतंकी वही था जिसकी कार का इस्तेमाल 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में किया गया था। पुलवामा हमले के बाद से ही सुरक्षा बलों को इस आतंकी की तलाश थी। अब जाकर सुरक्षा बालों के हाथ यह कामयाबी लगी है। इसके अलावा 17 जून को पुलवामा में सेना की गाड़ी में हुए आईईडी ब्लास्ट के मास्टरमाइंड को भी सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया है। सेना के करीबी सूत्र ने बताया कि, 'मंगलवार सुबह अनंतनाग में हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सज्जाद भट को मार गिराया है। सज्जाद भट की कार का इस्तेमाल 14 फरवरी को पुलवामा में हुए सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में किया गया था।' NIA: Sajjad Bhat (owner of vehicle used in #PulwamaAttack) has reportedly joined Jaish-e-Mohammed (JeM). (Pic courtesy: NIA) pic.twitter.com/NGRxTb7Wb7 — ANI (@ANI) February 25, 2019 जानकारी के मुताबिक, फिलहाल सुरक्षा बलों की ओर से पुलवामा और अनंतनाग में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें मंगलवार को अनंतनाग के बिजबहेरा में मरहमा इलाके में मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के लिए चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है। ये भी पढ़े... जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने मार गिराए जैश के दो आतंकी, एक जवान शहीद Read the full article







