‘सप्ताह का प्रादर्श’ – ‘OBJECT OF THE WEEK 20-26 जुलाई, 2020 तक) कोविड-19 महामारी के प्रसार के कारण दुनिया भर के संग्रहालय बंद है लेकिन यह सभी अपने दर्शकों के साथ निरंतर रूप से जुड़े रहने के लिए विभिन्न अभिनव तरीके अपना रहे हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय ने भी इस महामारी द्वारा प्रस्तुत की गई चुनौतियो का सामना करने के लिए कई अभिनव प्रयास प्रारंभ किए है। अपने एक ऐसे ही प्रयास के अंतर्गत मानव संग्रहालय ‘सप्ताह का प्रादर्श’ नामक एक नवीन श्रृंखला प्रस्तुत कर रहा है। पूरे भारत से किए गए अपने संकलन को दर्शाने के लिए संग्रहालय इस श्रंखला के प्रारंभ में अपने संकलन की अति उत्कृष्ट कृतियां प्रस्तुत कर रहा है जिन्हें एक विशिष्ट समुदाय या क्षेत्र के सांस्कृतिक इतिहास में योगदान के संदर्भ में अद्वितीय माना जाता है। यह अति उत्कृष्ट कृतियां संग्रहालय के ‘AA’और ‘A’ वर्गों से संबंधित हैं। इन वर्गों में कुल 64 प्रादर्श हैं। झाकरा असम की कोकराझार के बोडो कछारी समुदाय में मछली पकड़ने के लिए प्रयुक्त एक कांटेदार भाला है। भाला मछली पकड़ने की सबसे प्राचीन तकनीकों में से एक है जो अभी भी भारत के कई देशज समुदायों में प्रचलित है। इस बहुस्तरीय भाले को 9-12 नुकीली बांस की खपच्चियों को आधार पर जोड़कर बनाया गया है। खपच्चियों को आधार पर एक बंडल में बांधा गया है और एक छोटे बांस के हैंडल में डाला गया है। बांस की खपच्चियों के नुकीले सिरों को लोहे से बनी शंक्वाकार टोपियों से ढक दिया गया है ताकि यह और अधिक घातक हो जाए। यह तकनीक गाँव के युवाओं में बहुत प्रचलित है जो इसे अक्सर अपने साथ ले जाते हैं और इन भालों को फेंकने में काफी कुशल होते हैं। इस भाले के द्वारा विशेष रूप से मॉनसून के मौसम के आरंभिक दिनों में बाढ़ वाले क्षेत्रों में बड़ी मुरल मछलियां, मेजर कार्प, कैटफिश आदि का शिकार किया जाता है। आरोहण संख्या – 93.68 स्थानीय नाम – झाकरा, एक बहुस्तरीय कांटेदार भाला जनजाति / समुदाय – बोडो कछारी स्थानीयता – कोकराझार, असम माप – लंबाई – 145 सेमी. वर्ग – ‘ए’ #jhakra #igrms #igrmsbhopal #bhopal #museumfromhome #museumobject #museumofman #museumofmankind #museumofhumankind #objectoftheweek #experienceigrms #igrmsstories #intangibleculturalheritage #ich #culturalheritageofIndia #staysafe #stayhealthy #tribalculure #indigenousknowledge #indianculture #fishingmethod #fishingimplement #bambooironspear #ethnograhicobject #traditionalknowledgesystem #bodotribe #hilltribes #bodokacharis #cultureofas https://www.instagram.com/p/CC3R5tqD4EZ/?igshid=1idoetl8gerqi












