कोर कमेटी करेगी जेलों में बंद जाट युवाओं की पैरवी
कोर कमेटी करेगी जेलों में बंद जाट युवाओं की पैरवी : आरक्षण आंदोलन के मामले में जेल में बंद युवाओं की रिहाई और यशपाल मलिक गुट के खिलाफ रविवार को देवीलाल पार्क में जाट समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कोर कमेटी रिहाई को लेकर पैरवी करेगी और यशपाल मलिक गुट के खिलाफ आगामी दिनों में पंचायत कर ठोस निर्णय लिया जाएगा। अठगामा प्रधान वेदप्रकाश आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यशपाल मलिक और उनकी समिति के पदाधिकारियों ने जाट समाज के साथ धोखा किया है। समाज को बहकाकर चंदा वसूला गया, लेकिन युवाओं की पैरवी के नाम पर कुछ नहीं किया। हर बार समाज को गुमराह किया गया। इसी वजह से युवा आज भी जेल में बंद है और उनके परिजनों की भी अनदेखी की जा रही है। इन्हे भी पढ़े :- बार की चौधर के लिए आज होंगे नामांकन, 2410 मतदाता करेंगे भविष्य तय बैठक में निर्णय लिया गया कि कोर कमेटी के सदस्य युवाओं को बाहर निकालने के लिए वकीलों से मिलेंगे और उनके परिवारों की भी हर संभव मदद की जाएगी। इसके अलावा जल्दी ही पंचायत बुलाने का भी फैसला लिया गया, जिसमें मलिक गुट के खिलाफ ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर पवन जसिया, योगानंद बलियाणा, प्रीत, सोमबीर, सुरेंद्र, कृष्ण, ऋषि सरपंच, रामकिशन मोखरा, विजयदीप पंघाल और रणधीर आदि मौजूद रहे। कोर कमेटी करेगी जेलों में बंद जाट युवाओं की पैरवी स्त्रोत :- दैनिक जागरण छायाचित्र भिन्न हो सकता है Read the full article












