रेलवे ने जीती एक करोड़ी ईनामी कुश्ती
रेलवे ने जीती एक करोड़ी ईनामी कुश्ती : शहीदी दिवस के अवसर पर पानीपत के सेक्टर 13-17 में तीन दिवसीय अखिल भारतीय फ्रीस्टाइल एक करोड़ी ईनामी कुश्ती प्रतियोगिता में इस बार भी रेलवे की टीम विजेता रही। रेलवे स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड के सचिव प्रेमचंद लोचब और खेल अधिकारी रविंदर कुमार ने टीम को बधाई दी। टीम के कोच ओलम्पियन ज्ञान सिंह सहरावत ने बताया कि रेलवे की जीत पर पहलवानों में काफी उत्साह देखने को मिला। रेलवे के अर्जुन अवॉर्डी कोच कृपा शंकर बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता में अंतिम दिन तीसरे और चौथे स्थान के साथ फाइनल मुकाबले भी खेले गए। रेलवे के खिलाडिय़ों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीती। हरियाणा की खिलाड़ी पूजा ढांडा ने अपना फाइनल मुकाबला सबसे पहले 2 मिनट 44 सेकंड में ही जीत लिया। इन्हे भी पढ़े :- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने अभय चौटाला का इस्तीफा स्वीकार किया समय के मामले में दूसरे स्थान पर रेलवे की साक्षी रहीं, जिन्होंने 3 मिनट 42 सेकंड में अपना मुकाबला जीता। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला हैवीवेट वर्ग में हरियाणा के मौसम खत्री और रेलवे के सुमित मलिक के बीच हुआ। 2016 के इसी दंगल में जहां मौसम ने सुमित मलिक को हराया था, वहीं इस बार सुमित ने दो बार के विजेता मौसम खत्री को हराकर पुरानी हार का बदला लिया। 10 में से 6 में रेलवे, 3 में हरियाणा और 1 कुश्ती में पंजाब के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। रेलवे पहले, हरियाणा द्वितीय, उत्तर प्रदेश तृतीय, दिल्ली चौथे, पंजाब 5वें, राजस्थान छठे, महाराष्ट्र 7वें और मध्य प्रदेश की टीम 8वें स्थान पर रही। इन्हे भी पढ़े :- इनैलो के पूर्व हल्का प्रधान ने थामा जेजेपी का दामन रेलवे ने जीती एक करोड़ी ईनामी कुश्ती स्त्रोत :- uttamhindu छायाचित्र भिन्न हो सकता है Read the full article















