उदयपुर : गुरू पूर्णिमा पर कैलाशपुरी में विशेष महोत्सव
New Post has been published on http://goo.gl/hiqHKw
उदयपुर : गुरू पूर्णिमा पर कैलाशपुरी में विशेष महोत्सव
उदयपुर, 9 जुलाई। एकलिंगनाथ का होगा सुरों से श्रृंगार : शनिवार को गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर कैलाशपुरी स्थित भगवान एकलिंगनाथ जी के मंदिर में विशेष पूजन आरती के साथ शास्त्रीय संगीत एवं वाद्य यंत्रों से भगवान एकलिंगनाथ को स्वरांजली भेंट की जाएगी।
श्रीएकलिंगजी ट्रस्ट के अनुसार शनिवार प्रात: भगवान एकलिंगनाथ की प्रात: 11.30 बजे अभिषेक आरती तत्पश्चात 12.30 बजे श्रृंगार आरती, 12.50 राजभोग आरती, दोपहर 1.00 बजे बड़ी आरती, शाम 6.15 बजे अभिषेक आरती, 7.15 बजे श्रृंगार आरती, 7.35 बजे भोग आरती, शाम 7.45 बजे बड़ी आरती, तत्पश्चात रात 8.15 बजे शयन आरती की जाएगी। इसके अतिरिक्त भगवान एकलिंगनाथ के नियमित दर्शन एवं अन्य अभिषेक सुचारू रहेंगे।
गुरू पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर श्री एकलिंगजी ट्रस्ट एवं महाराणा कुंभा संगीत कला ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एकलिंगजी मंदिर में आयोजित स्वरांजली-2014 में प्रात: 10.30 बजे सुनीता अमीन धु्रपद गायन करेगी। प्रात: 11.20 बजे देबंजन भट्टाचार्जी सरोद पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद देभंजन भट्टाचार्जी और रिता देव जुगलबंदी करेंगे। शाम को 5.30 बजे आदर्श सक्सेना, रोशन दासगुप्ता सितार तथा अफजल हुसैन धु्रपद गायन प्रस्तुत करेंगे। ये भी करेंगे संगत: स्वरांजली में कलाकार संजय अगले, संपार सरकार, सौरभ देहलवी, सुखद मुंडे, पती खां, सुधीर यार्दी, नकुल मिश्रा, दीपक सिंह, गौत्तम पाल विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ संगत करेंगे।