IND vs AUS series : भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान,युवा आलराउंडर कामरान ग्रीन को मौका
नई दिल्ली : IPL के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जानें वाली वनडे और टी-20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है | दरअसल बात यह है कि 18 सदस्यीय टीम में 21 साल के ऑलराउंडर कैमरॉन ग्रीन को मौका दिया गया है | इसके अलावा 3 साल के बाद मोइजेज हेनरिक्स की भी टीम में वापसी हुई है | चोट से जूझ रहे मिचेल मार्श की जगह उन्हें मौका मिला है | अगले महीने से भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरु हो रहा है | बता दें कि दो दिन पहले ही बीसीसीाई ने भी इस दौरे के लिए टीम का ऐलान किया था |
कौन हैं कैमरॉन ग्रीन?
बता दे कि पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सेलेक्टर ग्रेग चैपल ने कैमरॉन ग्रीन को टीम में मौका देने की मांग की थी | 21 साल के ग्रीन शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं | उन्होंने पिछले दिनों न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर 197 रनों की पारी खेली थी | इसके अलावा तसमानिया के खिलाफ 158 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी | क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्शन चेयरमैन ट्रैवर हॉन्स ने कहा है कि भविष्य को देखते हुए इस खिलाड़ी को टीम में जगह दी गई है |
ऑस्ट्रेलिया की टीम:
एरॉन फिंच (कप्तान), सीन अबॉट, एश्टन एगर, एलैक्स कैरी, पैट कमिंस, कैमरॉन ग्रीन, जोस हेजलवुड, मोइजेज हेनरिक्स , मारनस लैबुशेन, डैनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस, मार्कस स्टॉइनस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल पहला वनडे – 27 नवंबर – सिडनी दूसरा वनडे – 29 नवंबर – सिडनी तीसरा वनडे -02 दिसंबर – कैनबरा पहला टी20 – 04 दिसंबर – कैनबरा दूसरा टी20 – 06 दिसंबर – सिडनी तीसरा टी20 – 08 दिसंबर – सिडनी पहला टेस्ट – 17 दिसंबर से 21 दिसंबर – एडिलेड दूसर टेस्ट – 26 दिसंबर से 30 दिसंबर – मेलबर्न तीसरा टेस्ट – 07 जनवरी से 11 जनवरी – सिडनी चौथा टेस्ट- 15 जनवरी से 19 जनवरी – ब्रिसबेन
https://kisansatta.com/ind-vs-aus-series-odi-and-t20-australian-team-announced-against-india-young-all-rounder-kamran-green-got-a-chance/ #AUSTRALIATEEM, #INDVSAUS, #KAIMRANGREEN, #SERIEK #AUSTRALIATEEM, #INDVS AUS, #KAIMRANGREEN, #SERIEK Sport, Trending #Sport, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प










