श्री बहुला शक्तिपीठ, केतुग्राम
ब्लॉग:- श्री बहुला शक्तिपीठ, केतुग्राम "अट्टहास" शक्तिपीठ ज्यादा व्यवस्थित था। बड़े क्षेत्र में। देख कर लगता था कि यह कोई अहम मंदिर है। इसके विपरीत श्री बहुला मंदिर सामान्य सा था। लगता नहीं था कि कोई बड़ा मंदिर है। वहां व्यवस्था भी सामान्य थी।
23 मार्च 2023 आज एक के साथ एक फ्री वाला दिन था प्रेमसागर के लिये। वे सैंथिया रेलवे स्टेशन के पास के मौचक लॉज से सवेरे निकले श्री बहुला शक्तिपीठ, केतुग्राम जाने के लिये। रास्ते में फुल्लारा देवी के शक्तिपीठ का परसों दर्शन वे कर चुके थे। सो वहां तक वे बस से गये। उसके बाद उन्हें पैदल चलना था। श्री बहुला शक्तिपीठ केतुग्राम, बर्दवान में है। यह अजय नदी के तट पर है। गूगल मैप में पैदल चलने वाले के लिये…
View On WordPress










