सरफिरा ही नहीं अक्षय कुमार की लगातार कई फिल्में फ्लॉप हुईं, जानें असली वजह
अक्षय कुमार को कभी खिलाड़ी कुमार तो कभी एक्शन कुमार तो कभी कॉमेडी कुमार भी कह दिया गया लेकिन पिछले कुछ सालों में मानो वो फ्लॉप कुमार हो गए हैं। आखिर क्यों हुआ ऐसा। आज हम इसका विश्लेषण करेंगे। अक्षय कुमार की ताजा फिल्म सरफिरा फिल्म का भी वही हश्र हुआ जो उनकी हाल की दर्जनों असफल फिल्मों का हुआ। पिछले पांच साल में उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डूब गईं। बड़े बजट और स्टार कास्ट के बावजूद सरफिरा…



















