तिरुपति के भक्तों पर नहीं दिखा प्रसाद विवाद का असर
तिरुपति: तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के वार्षिक ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 30 लाख लड्डुओं (tirupati prasad) की बिक्री हुई है। नौ दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (टीटीडी) ने बताया कि शुरुआती आठ दिनों में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने तिरुपति मंदिर में दर्शन किए। इनमें से 3.50 लाख श्रद्धालु गरुड़ सेवा के दिन शामिल…














