सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया बाजार में अवैध शराब माफिया गिरफ्तार
गम्हरिया : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया बाजार से रविवार देर रात आबकारी विभाग ने फिल्मी अंदाज में शराब माफिया बापी दास को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मालूम हो कि जिले के उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई की थी। बापी दास खुलेआम गम्हरिया बाजार में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा था, इसकी सूचना लगातार…












