VIDEO : देर रात धोनी ने पत्नी और बेटी संग कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे
चैतन्य भारत न्यूज भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए हैं। धोनी इन दिनों वर्ल्ड कप 2019 के लिए इंग्लैंड में हैं। उन्होंने यहां पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और दोस्तों के साथ मिलकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। View this post on Instagram A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on Jul 6, 2019 at 5:56pm PDT धोनी ने रात के 12 बजते ही केक काटा। वीडियो में देखा जा सकता है धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ केक काट रहे हैं। साक्षी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे' और साथ में दिल वाला इमोजी भी लगाया है। View this post on Instagram A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on Jul 6, 2019 at 4:18pm PDT इसके अलावा साक्षी ने धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की। इस तस्वीर में जीवा, धोनी और उनके खास दोस्त नजर आ रहे हैं। इस फोटो में धोने के चेहरे पर बर्थडे का केक लगा हुआ दिख रहा है। इसके अलावा एक और तस्वीर में सिर्फ जीवा, धोनी और साक्षी दिख रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on Jul 6, 2019 at 4:10pm PDT बता दें भारतीय क्रिकेट टीम में धोनी ने अपनी लाजवाब बैटिंग और निडर कप्तानी से अहम योगदान दिया है। धोनी विश्व के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की सभी तीनों ट्रॉफी जीती हैं। न सिर्फ एक कप्तान बल्कि एक खिलाड़ी और एक विकेटकीपर के तौर पर भी धोनी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उन्हें जन्मदिन के मौके पर दुनिया के कोने-कोने से शुभकामनाएं मिल रही हैं। ये भी पढ़े... साक्षी से पहले इन अभिनेत्रियों से रह चुका है धोनी का अफेयर, किसी फिल्म से कम नहीं है कहानी! जन्मदिन विशेष : परवेज मुशर्रफ को भी अपनी जुल्फों से दीवाना बना चुके हैं धोनी, जानिए कैप्टन कूल की ये खास बातें जन्मदिन से पहले ICC ने धोनी को दिया ये कीमती तोहफा, देखते ही भावुक हो जाएंगे फैंस Read the full article












