Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकार गठन की राह साफ, चौथी बार राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय
Tamil Nadu: नई दिल्ली: विजय की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के लिए तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता अब लगभग साफ होता नजर आ रहा है। बहुमत का दावा पेश करते हुए विजय ने शनिवार को आरवी अर्लेकर से मुलाकात की। चुनाव परिणाम आने के बाद राज्यपाल के साथ यह उनकी चौथी बैठक रही। 121 विधायकों का समर्थन मिलने का दावा सूत्रों के अनुसार TVK को कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML का समर्थन मिल गया है।…









