Malabar2020 नौसेना अभ्यास में पहली बार शामिल होगा आस्ट्रेलिया
नौसेना अभ्यास मालाबार 2020 इस वर्ष के नवंबर में दो चरणों में आयोजित होने जा रहा हैं. मालाबार नौसेना अभ्यास के इस 24 वें संपादन में भारतीय नौसेना, अमेरिकी नौसेना, जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स, और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी हिस्सा ले रहीं हैं. उस वक्त जब एलएसी पर भारत-चीन के बीच विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है जब ऐसे में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हिंदुस्तान की नौसेना समेत तमाम देशों का लड़ाकू जहाज़ों का बेड़ा उतरेगा तो चीन की टेंशन बढ़ना तो तय है.
मालाबार 2020 नौसैनिक अभ्यास का पहला चरण 3 नवंबर से 6 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में विशाखापट्टनम के तट पर शुरू होगा. इस दौरान अमेरिका की यूएसएस जॉन एस मक्कैन (guided-missile destroyer) ऑस्ट्रेलियाई नेवी की एमएच -60 हेलिकॉप्टर के साथ एचएमएएस बलरात (long-range frigate) जापाना की जेएस ओनमी (Destroyer) इंटीग्रल एसएच -60 हेलिकॉप्टर के साथ मौजूद रहेंगी.
वहीं, मालाबार 2020 के नौसैनिक अभ्यास का दूसरा चरण नवंबर 2020 के मध्य में अरब सागर में आयोजित किया जाना है. कोविड -19 महामारी के मद्देनजर, मालाबार 2020 अभ्यास ‘गैर-संपर्क’ वाला होगा. यह संयुक्त समुद्री अभ्यास अलग-अलग देशों की मैत्रीपूर्ण नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर के तालमेल और समन्वय का प्रदर्शन करेगा.
मालाबार 2020 के नौसैनिक अभ्यास के चरण 1 में, भारतीय नौसेना की भागीदारी रियर फ्लीट कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल संजय द्वारा की जाएगी. भारतीय नौसेना के आईएनएस रणविजय (Destroyer), आईएनएस शिवालिक (frigate), आईएनएस सुकन्या (off-shore patrol vessel), आईएनएस शक्ति (fleet support ship), और आईएनएस सिंधुराज (submarine) पोत जो इस संयुक्त समुद्री अभ्यास में शामिल होंगे.
फ्रांस मुद्दे पर UP में अलर्ट जारी, DGP ने दिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
मालाबार नौसेना अभ्यास पहली बार 1992 में एक द्विदेशीय भारतीय नौसेना-संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना अभ्यास के रूप में शुरू हुआ. 2015 में जापान इस नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ और 2020 में, ऑस्ट्रेलिया पहली बार इस समुद्री अभ्यास में भाग ले रहा है.
https://kisansatta.com/malabar-to-join-australia-for-first-time-in-2020-naval-exercise/ #IndianNavy, #Japan, #Malabar2020, #USNAVY, #Australia, #India #Indian Navy, #japan, #malabar2020, #US NAVY, Australia, india International, Trending #International, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प