Images and story credit: Adv. Suman Thakur ARYA #Manikarn #Kullu #parbati #parbativalley #tracking #unexploredplaces #HP #mountains #himalyas #peaceofmind ट्रैकिंग में जाओ और वो भी अकेले...इससे ज्यादा मजा शायद ही किसी काम में आता हैं I अकेले जाने का ये फायदा होता हैं की आपके दिमाग का दही करने वाला साथ में कोई नहीं होता.... की अब नहीं चला जाता, आज यही स्टे कर लेते हैं, सुमन तुमने तो कहा था यहाँ खाना अच्छा मिलता हैं, सुमन मेरा बैग भी तुम्ही उठा लो प्लीज, तुम बिलकुल केयरिंग नहीं हो( ये खासकर लड़कियों के लिए)और लड़को को दारु पीनी होती हैंI ...ये सब सुनना पड़ता हैं अगर आप ग्रुप में दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पे जाते हो I अकेले ट्रेकिंग का एक और फायदा होता हैं कि आपके नए दोस्त बनते हैं I मेरा ये ट्रिप अप्रैल महीने का हैं और ट्रैक है मनिकरण से मानतलाई... ये जगह मनिकरण से करीब ७३ किलोमीटर दूर हैं और इस वैली का नाम हैं पार्वती वैली I मनिकरण से बरसैनी तक करीब ११ kM तो आप गाडी में जा सकते है आगे पैदल चलना होगा I बरसैनी से १६ km दूर हैं खीरगंगा हैं, यहाँ पहाड़ो में से गर्म पानी निकला हुआ हैं तो आप यहाँ रुक कर हॉट वाटर स्प्रिंग में नहाओ, आपका दिल नहीं करेगा पानी में से निकलने का i वैसे इस जगह का धार्मिक महत्व ये हैं कि यहाँ भगवान् शिव और माँ पार्वती ने हजारो वर्ष तपस्या की थी उसके बाद यहाँ से खीर निकली थी इसीलिए इस जगह का नाम खीर गंगा पड़ा I यहाँ एक चोट सा मंदिर भी हैं I स्टे करने के लिए भी हट्स बने हुए हैं, और आप चाहो तो टेंट में भी रात गुजार सकते हो, मैं तो अपना टेंट ले गया था i रात को इतना साफ़ आसमान शायद पहले कभी नहीं देखा था i दिल्ली में तो इतना पोलुशन हैं के पुरे आसमान में बस २-3 तारे दिखाई देते है और यहाँ ऐसा लगा जैसे की तारो से भरा थाल जगमगा रहा हो i बर्फ से पिघलकर जो पानी आ रहा था वो पिया I यहाँ महसूस हुआ की हम नेचर से कितना दूर चले गए है i रात को ही लकड़िया इकठ्ठी की और अकेला बैठकर आग सेखता रहा i वैसे तो थोड़ा डर भी लगा क्योकि मंदिर के पुजारी ने बोला था यहाँ भालू भी आता है I आधी रात निकल गयी मैं ये सोचकर नहीं सोया की ज़िन्दगी में हम क्या पा रहे है और क्या खो रहे है I किसके पीछे भाग रहे है ? यहाँ सुबह इतनी खूबसूरत और ताजा हैं कि जैसे लगता हैं गीली हवा पलको को छूकर आपको जगा रही हो I आप सांस लेते हो तो लगता हैं जैसे पूरी हवा अपने अंदर खींच लो I खुश होने की कोई वजह नहीं होती फिर भी आप अकेले बैठे धूप सेकते सेकते मुस्कुराते रहते हो I चाहकर भी कोई नेगेटिव थॉट आपके माइंड में (at Kullu manikaran valley)