चटपटी मसाला मैगी रेसिपी | Masala Maggi Recipe in Hindi
दोस्तों मैगी एक ऐसी डिश है, जिसको हम बचपन से खाते और बनाते आ रहे है, यह एक ऐसी चीज़ जिसने हमको किचन के दरसन कराए जिसने हमारी खाना बनाने मे रूचि बढाई क्युकि ये बनने मे जो इतने आसान होती थी | भले इसकी टैग लाइन 2 minutes नूडल्स है,पर यह लाइन सुनने मे ही ठीक लगती थी | क्युकि मुझसे तो कभी ये 2 minutes मे नहीं बनी हमेशा 10-15 मिनट तक लग जाते थे | आज हम आपके साथ Masala Maggi Recipe in Hindi शेयर कर रहे है, आपने इस तरा की मैगी पहले ना कभी खाई होगी ना ही कभी बनाई होगी | मुझे पूरी उम्मीद है, आपको चटपटी मसाला मैगी की रेसिपी खूब पसंद आएंगी |
मसाला मैगी बनाने की सामग्री
हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
धनिया पाउडर – ½ चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
गरम मसाला – 1 बड़ा चम्मच
पानी – 2–3 कप
तेल – 4 चम्मच
मैगी – 1 पैकेट
मसाला मैगी बनाने की रेसिपी
एक बर्तन मे 3 कप पानी डाले उसके बाद उसमे मैगी डाल दे |
फिर मैगी को 70 – 80 परसेंट तक उबाले |
इसके बाद मैगी का पानी छान के इसको एक अलग बर्तन मे निकाल दे |
अब एक बर्तन ले उसमे 4 चम्मच तेल डाले |
उसके बाद उसके धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और एक बड़ा चम्मच गरम मसाला डाले और सब चीजों आपस मे अच्छे से मिलाए |
इसके बाद अब इसमे उबली हुई मैगी डाले और सब चीजों को आपस मे मिलाएं |
अब उपर से इसमे नमक और मैगी मसाला डाले और अच्छे से मिलाएं | तैयार है, आपकी चटपटी मसाला मैगी |
दोस्तों अगर आपको यह स्वादिष्ट रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ चाहिए तो तो नीचे लिंक मे click करे ↓
मैगी बनाने का तरीका (फोटो के साथ)
दोस्तों अगर आपको ये Post पसंद आया हो तो like and share जरुर करे |
धन्यवाद













