गुमनाम सितारे: मास्टर विट्ठल — भारत की पहली सवाक फिल्म 'आलम आरा' के नायक
भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाता है, उसमें एक नाम अक्सर धुंधला सा रह जाता है। एक ऐसा चेहरा जिसने पहली बार भारत की पहली सवाक (बोलती) फिल्म में अपनी आवाज़ और अभिनय से दर्शकों को रूबरू कराया, लेकिन फिर इतिहास के पन्नों में कहीं गुम हो गया। वह नाम है मास्टर विट्ठल का। ‘आलम आरा’ नामक वह ऐतिहासिक फिल्म, जिसने 1931 में सिनेमा के दृश्य-श्रव्य युग की शुरुआत की, उसके मुख्य नायक विट्ठल थे। पर क्या आप…









