जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसकी गोद भराई की रस्म की जाती है. इसमें आमतौर पर महिलाएं ही शामिल होती है.. लेकिन हाल फिलहाल में तमिलनाडु के एक गांव में 500 लोगों ने एक अनोखी गोद भराई की रस्म में हिस्सा लिया.. ये रस्म अनोखी इसलिए रही क्योंकि किसी महिला की नहीं बल्कि एक गाय की गोदभराई थी. यहां के कल्लाकुरिची ज़िले के संकरापूरम गांव में किसी महिला की नहीं बल्कि एक गर्भवती गाय की गोद भराई हुई. अम्शावेनी नामक गाय को अच्छे से सजाया गया था और उसकी गोद भराई भी वैसे ही की गई जैसी महिलाओं की होती है.. अम्शावेनी की गोद भराई में 500 से ज़्यादा लोग, खासतौर पर महिलाएं शामिल हुई.. अरुथारुम थिरुपूरासुंदरी अम्माई मंदिर ट्रस्ट अम्शावेनी की देखभाल करता है. ये मंदिर मेलापट्टू नामक गांव में है.. आपको बता दें कि भारत में गाय को मां के समान माना जाता है. जबकि पशु प्रेमियों की भी देश में कमी नहीं है.. लोग अक्सर ऐसा कुछ करते देखे जाते हैं जिनमें पशु प्रेम झलकता है.. #TheIndianness #InspiringIndian #InterestingIndian #InterestingStories #MelapattuVillage #VillageStory #Amshaveni #Tamilnadu #Babyshower #Cow #IndianStory #TheIndianStory #IndiaInstory https://www.instagram.com/p/CozP6QLJeBq/?igshid=NGJjMDIxMWI=













