स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बताया 'लापता सांसद', कहा- 15 सालों से अमेठी को झेलना पड़ा
चैतन्य भारत न्यूज। अमेठी/लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी गुरुवार को दो दिन के दौरे पर अमेठी पहुंची हैं। केरल के वायनाड सीट से नामांकन दाखिल कर चुके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने 'लापता सांसद' बताते हुए अमेठी में कोई विकास कार्य नहीं करने का आरोप लगाया, और वायनाड के लोगों को सावधान रहने को कहा। यहां पर आते ही नहीं हैं अमेठी के सांसद स्मृति ईरानी ने कहा, 'पिछले 15 साल से अमेठी के सांसद एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो यहां पर आते ही नहीं हैं, उन्हें जवाब देना होगा कि इस देश को क्यों लूटा गया। मैं वायनाड के लोगों को चेताना चाहती हूं, उन्हें अमेठी आकर एक बार देखना चाहिए।' अमेठी को सशक्त करने का दायित्व बीजेपी ने मुझे दिया केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस अमेठी को 15 साल तक एक 'लापता सांसद' को झेलना पड़ा, जहां की व्यवस्थाओं को छिन-भिन्न किया। उसी अमेठी को सशक्त करने का दायित्व बीजेपी ने मुझे दिया है। अमेठी के लोगों का अपमान स्मृति ने कहा, '15 साल उन्होंने अमेठी के लोगों की मदद से पावर का मजा लिया और अब वह कहीं और से नामांकन करने जा रहे हैं। यह अमेठी के लोगों का अपमान है और इसे यहां के लोग सहन नहीं करेंगे। वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया बता दें राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद उन्होंने 2 किमी लंबा रोड शो भी किया। ये भी पढ़ें... राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से भरा नामांकन, किया 2 किमी का रोड शो Read the full article









