उदयपुर में विश्व बाल दिवस पर अफसर बन इतराये बच्चें उर्वशी बनी एसपी तो खुशी ने संभाला डीईओ की कुर्सी आमतौर पर बच्चे पुलिस और शिक्षाधिकारियों से डरे-सहमे से होते हैं परंतु जब किसी बच्चे को इन दोनों विभागों के मुखिया बनने का अवसर मिले तो उनका इतराना स्वाभाविक ही है। विश्व बाल दिवस के मौके पर बुधवार को उदयपुर में कुछ ऐसा ही नज़ारा दिखाई दिया। यूनिसेफ और पुलिस विभाग के तत्वावधान में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग टू बिल्ड अवेयरनेस एण्ड ट्रस्ट कार्यक्रम अन्तर्गत विश्व बाल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों के तहत जहां विद्यालयों में वत्सल वार्ता का आयोजन किया गया वहीं एक छात्रा को जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) और एक को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) की कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने संभाली अफसरों की कुर्सी, दिए तपाक से उत्तर: बच्चों को विभिन्न विभागीय प्रक्रियाओं से रूबरू कराने तथा उनके आत्मविष्वास में वृद्धि के उद्देश्य से बच्चों को अधिकारियों के पद पर सांकेतिक रूप से बिठाया गया। बच्चों ने भी संबंधित विभागों के सुधार के लिए सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक कैलाष चन्द्र विष्नोई ने रेजीडेन्सी स्कूल की छात्रा उर्वषी चौहान को पुलिस अधीक्षक की कुर्सी सौंपी तथा बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सुझाव दिए। उर्वशी भी अपने सपनों के अनुरूप कुर्सी पाकर फूली न समाई और पूरे आत्मविश्वास के साथ मीडियाकर्मियों और पुलिस अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए। कुर्सी छोड़ते वक्त उर्वशी ने अदम्य विश्वास भरे शब्दों में कहा कि मैं तो इसी कुर्सी पर आकर बैठूंगी तो एसपी विश्नोई ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि मैडम, आप एसपी भले ही बन जाए पर होम टाउन होने के कारण इस कुर्सी पर तो नहीं बैठ पाएंगी। उर्वशी ने भी इस बात को खुशी-खुशी स्वीकारा और अपने आईपीएस बनने के सपने को साकार करने के लिए पूरी मेहनत करने की बात कही। इस दौरान एसपी ने उर्वशी को उसके आत्मविश्वास के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया व उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।. . . To Get Featured 👉🏻 Follow @udaipurviews and use Hashtag #udaipurviews . . . #rajasthanblog #rangeelorajasthan #mirrorofrajasthan #myrajasthanclicks #rajsamand #rajasthanclicks #MaiBhiSadakChap#mumbai #udaipurcity#udaipurblog#travel#staycation#vacation#sunsout#resortwear#tourist#travelbug#solotravel#honeymoon#traveltuesday#wanderlust#travelgram#sun #dubaitourism #tourismireland #gujarattourism #himachaltourism #udaipur #uttarakhandtourism (at Udaipur, Rajasthan) https://www.instagram.com/p/B5HI5_9APWJ/?igshid=kyb4fpx7510h