प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सीतापुर के नगर पंचायत तंबौर में आसरा आवंटन पत्र वितरण किए गए है क़स्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में सीतापुर भाजपा सांसद राजेश वर्मा द्वारा 73 लोगो को आवास आवंटन किया गया। इस दौरान भाजपा सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि तम्बौर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई घर बन चुके हैं और नए आवास का पैसा करीब 16 हजार लाभर्थियों के खाते में भेजा जा चुका है प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का बस एक ही सपना है सबका साथ सबका विकास। ब क़स्बे के मोहल्ला नवाब साहब पुरवा में पूर्व में प्रदेश की सपा सरकार में बनकर तैयार आवास जो कि खाली पड़े थे शुक्रवार को भाजपा सांसद राजेश वर्मा द्वारा बांटे गए है। करीब 96 आवासों में से 73 आवास बांटे गए है।












