Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमतों में भारत में बढ़ोतरी की गई है, नई कीमतों को कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है, सरकार द्वारा अप्रैल में जीएसटी दर में बढ़ोतरी किए जाने के बाद, कई स्मार्टफोन की कीमतों में वृद्धि हुई थी। यह Narzo 10A के लॉन्च के बाद से पहली कीमत वृद्धि है, जबकि Realme C3 की कीमत पहले अप्रैल में, फिर मई में और अब एक बार और बढ़ा दी गई है।









