कोरोना संकट के बीच, देश के लोग तेल की मार झेल रहे हैं। देश में लगातार 13 वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 56 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 78.37 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। डीजल की कीमत में 63 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में डीजल 77.06 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।













