डिजिटल क्विज़ स्पर्धा (Digital quiz competition) खादी के साथ अमृत महोत्सव उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज नई दिल्ली में डिजिटल क्विज़ स्पर्धा खादी के साथ अमृत महोत्सव का लोकार्पण करेंगे। इस क्विज़ को खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए तैयार किया है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि क्विज़ स्पर्धा का उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान और स्वतंत्रता पूर्व युग की खादी परम्परा से जनता को जोड़ना है। ✍️ क्विज़ स्पर्धा 15 दिन तक चलेगी और आयोग के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर प्रतिदिन पांच प्रश्न रखे जाएंगे। स्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रत्येक भागीदार को आयोग की वेबसाइट www.kviconline.gov.in. पर जाना होगा। प्रतिभागी को इन सभी पांच प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 100 सेंकेंड का समय दिया जाएगा। यह स्पर्धा प्रतिदिन सुबह 11 बजे आरंभ होगी और अगले 12 घंटे तक खुली रहेगी। न्यूनतम समय के भीतर अधिकतम प्रश्नों का उत्तर देने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा। प्रतिदिन कुल 21 विजेताओं के नाम घोषित होंगे। आयोग विजेताओं को प्रतिदिन 80,000 रुपये की कीमत के खादी इंडिया ई-कूपन पुरस्कार स्वरूप भेंट करेगा। देश की स्वाधीनता के 75 वर्ष के समारोह आजादी के अमृत महोत्सव को जन-उत्सव के रूप में मनाते हुए आकाशवाणी समाचार ने स्वाधीनता संग्राम और उसके गौरवशाली इतिहास पर विशेष अमृत महोत्सव क्विज शुरू किया है। इण्डिया पोस्ट इस कार्यक्रम के प्रसारण में आकाशवाणी समाचार का साझेदार है। 🔸आकशवाणी समाचार के साथ quiz का प्रश्न है - ब्रिटिश सरकार द्वारा 1919 में बनाये गए कौन से अधिनियम को 'काला कानून' नाम से जाना जाता है? आप अपने उत्तर - [email protected] पर भेज सकते हैं। आप अपने जवाब के साथ अपना नाम, पता और फोन नंबर भी अवश्य भेजें, ताकि विजेता बनने पर आपसे संपर्क किया जा सकें। आप वाट्सैप नम्बर 88-26-546-262 पर भी जवाब भेज सकते हैं। किसी एक प्रतिभागी को विजेता के रूप में चुना जायेगा और अगले दिन के AIR के समाचार प्रभात में विजेता के नाम की घोषणा की जायेगी। विजेता को ई-प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार भी दिया जायेगा। आकाशवाणी के साथ अमृत महोत्सव क्विज़ में भाग लेकर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के आयोजनों में शामिल हों। source: #newsonair #air #AmritMahotsav #Quiz #Khadi #Village #Industries #Commission #Digital #quizcompetition #kviconline #news #VicePresident #VenkaiahNaidu #delhi #today (at Delhi, India) https://www.instagram.com/p/CTOV4qIBgFk/?utm_medium=tumblr


















