राजस्थान में विवाह पंजीकरण का संशोधन बिल पारित हुआ । अब बाल विवाह का भी हो सकेगा रजिस्ट्रेशन। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष के भारी विरोध के बीच अनिवार्य विवाह रजिस्ट्रेशन बिल 2009 के अधिनियम में संशोधन के लिए एक विधेयक पारित किया गया। इसमें सरकार को अब ज्यादा अधिकार मिलेंगे। पहले केवल जिला विवाह पंजीकरण अधिकारी (DMRO) ही विवाहों को रजिस्टर करने के लिए अधिकृत था लेकिन अब सरकार चाहे तो एडिशनल DMRO और ब्लॉक MRO भी नियुक्त कर सकती हैं, जिनके पास शादी को रजिस्टर्ड करने के लिए अधिकार होंगे । धारा 8 पर विवाद: विपक्ष का असल विरोध धारा 8 में संशोधन को लेकर रहा। साल 2009 में एक्ट की धारा 8 के अनुसार अगर लड़के की उम्र 21 साल पूरी नहीं हुई है और लड़की भी 18 साल से कम है, तो भी माता पिता को शादी का रिजस्ट्रेशन 30 दिनों के अंदर करवाना होगा। अब विवाहित लड़की 18 साल की होने पर शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए खुद ही आवेदन कर सकेगी। बीजेपी का आरोप: भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि जब बाल विवाह ही गैरकानूनी है तो सरकार उसके रजिस्ट्रेशन की बात क्यों कर रही है। ऐसी स्थिति में तो बाल विवाह को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि इस तरह तो यह विधेयक बाल विवाह को सही साबित कर रहा है जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है जो अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और बाल विवाह को पसंद नहीं करते हैं। लेकिन अगर आप बाल विवाह को सही बताते हैं, तो यह देश के सामने गलत मैसेज भेजेगा। पूरे देश के सामने राजस्थान विधानसभा का अपमान होगा। गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि हमने एक बार गलती की थी और अब हम इसे दोहरा रहे हैं,” 2009 के अधिनियम के लिए माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि अगर नाबालिग बच्चों की शादी हो जाती है और राज्य उन्हें कानून के अनुसार प्रमाण पत्र देता है तो यह कैसे सही है?” सरकार का तर्क: वही संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि विधेयक कहीं भी नहीं कहता है कि कम उम्र में विवाह कानूनी होगा। उन्होंने कहा कि विधेयक विवाह को कानूनी नहीं बनाता है। यह विधेयक केंद्रीय अधिनियम के खिलाफ भी नहीं जाता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को याद दिलाते हुए कहा कि 2006 में उच्चतम न्यायलय ने कहा था कि शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, चाहे वह कोई नाबालिग हो या नहीं। 🅝︎🅔︎🅦︎🅢︎Ⓣ︎Ⓤ︎Ⓑ︎Ⓔ︎ : for ɴᴇᴡs #balvivah #India #Rajasthan #Jaipur ##CHildMarriage #Marriage #Wedding #Child #UnderAge #Kids #Government #congress (at Jaipur, Rajasthan) https://www.instagram.com/p/CT__GHmhBmJ/?utm_medium=tumblr

















