पारडीह काली मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष के मौके पर विशेष अनुष्ठान व भंडारा
जमशेदपुर : टाटा रांची नेशनल हाईवे संख्या 33 पर पारडीह स्थित प्राचीन काली मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने बताया कि पिछले 35 साल से यहां पहली जनवरी को विशेष भंडारा का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी जाति धर्म और संप्रदाय के लोग हिस्सा लेते हैं। इसमें देश भर के साधु संत समाज के लोगों का…














