होर्मुज की लहरों को पार कर पारडीह आशियाना वुडलैंड निवासी अंश त्रिपाठी लौटे भारत
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी ने युद्ध के तनाव के बीच बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत लौटने में सफलता हासिल की है। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के जहाज ‘शिवालिक’ पर तैनात अंश ने 13 मार्च को दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया। उनका जहाज अब गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। अंश त्रिपाठी ने 26…














