नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पलटी बस, 11 यात्री घायल ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीटा-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह यूपी रोडवेज की पिंक सेवा बस ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसा बस के ओवरटेक के प्रयास के दौरान हुआ। हादसे में ट्रैक्टर चालक और बस की सवारी समेत 11 लोग घायल हुए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा कई यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसे से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गए और ट्राली की ईंट भी बिखर गईं। इससे एक्सप्रेसवे बाधित हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू किया। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश परिवहन डिपो की एक पिंक सेवा बस बृहस्पतिवार को आगरा से दिल्ली जा रही थी। सुबह लगभग सात बजे बस जैसे ही जीरो प्वाइंट के करीब पहुंची। तभी बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक का प्रयास किया। इसी प्रयास में बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे के दौरान बस की रफ्तार तेज थी और ट्रैक्टर-ट्राली भी अपनी रफ्तार से चल रही थी। इससे दोनों वाहन टकराकर पलट गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्री चीख पुकार करने लगे। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।. . . . . . . . . . . . . . . #noida #noidacity #noidamomblogger #noidanews #noida_gallery #noidasfirst #noidasector37 #noidablogger #noidafooddiaries #noidashopping #noida #noidaevents #ghaziabadi #ghaziabad #news18india #aajtaknews #indiatv #rbharat #rbharatnews #zeenews #newsin #newdelhi #greaternoida #greaternoidanews (at Noida नोएडा) https://www.instagram.com/p/CHzVWtoHZFL/?igshid=1cw9qy1a016ax













