हाथरस केस की सुनवाई आज,डीएम और SP कोर्ट में पेश करेंगें हलफनामा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए कथित गैंगरेप में पीड़िता के परिवार द्वारा की गई मांगों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज एक याचिका पर सुनवाई होनी है | आपको बता दें कि आज होने वाली सुनवाई के दौरान, हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार और निलंबित एसपी विक्रांत वीर अदालत में अपने बचाव वाला हलफनामा पेश करेंगे | हालांकि पीड़ित परिवार सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं रहेगा | पीड़ित परिवार की तरफ से उनकी वकील सीमा कुशवाहा कोर्ट में मौजूद रहेंगी |
साल 2012 में निर्भया गैंगरेप मामले की पैरवी करने वाली वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने 24 अक्टूबर को हाईकोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था | हलफनामे में पीड़ित परिवार के लिए दिल्ली में एक स्थायी घर की मांग की गई है |
आईपीयू के अध्यक्ष पद में किसका समर्थन करेंगा भारत
वकील ने पीड़ित परिवार के लिए मांगी घर और नौकरी
वकील सीमा कुशवाहा ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि गांव में ऊंची जातियों का ज्यादा प्रभाव है, और पीड़ित परिवार दलित है, सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें दिल्ली में घर दिया जाना चाहिए | वहीं पीड़ित परिवार ने एक सदस्य के लिए नौकरी की भी मांग की है | दरअसल सीएम योगी ने पीड़िता के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक उन्हें घर नहीं मिल सका है |
नए नाम ‘लक्ष्मी’ के साथ रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर
पीड़ित परिवार ने कोर्ट से उन्हें सुरक्षा देने की भी गुहार लगाई थी, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी | पीड़िता के परिवार ने मामले में संबंधित अधिकारियों को हटाने की भी मांग की थी |
दलित लड़की के साथ हुआ था गैंगरेप
हाथरस में 19 साल की दलित लड़की के साथ 14 सितंबर को कथित तौर पर ऊंची जाति के चार लड़कों ने गैंगरेप और क्रूरता की थी | 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी | 30 सितंबर को परिवार की गैरमौजूदगी में ही पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया था |
https://kisansatta.com/hearing-of-hathras-case-today-dm-and-sp-will-present-affidavit-in-court/ #Hathras, #Hathrascase, #HathrasHorrorShocksIndia, #Hathrasrape #Hathras, #hathrascase, #HathrasHorrorShocksIndia, #hathrasrape State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प












