अंडर-18 एशिया कप के लिए झारखंड के तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित
जमशेदपुर, 15 अप्रैल 2026: देशभर से चुने गए कुल 40 खिलाड़ियों में झारखंड के तीन खिलाड़ियों का चयन अंडर-18 एशिया कप के लिए किया गया है। खास बात यह है कि तीनों खिलाड़ी नेवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) से हैं। एनटीएचए के जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उनमें आशीष तानी पूर्ति, प्रेमचंद सोय और जैसन कांडुलना शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ अकादमी बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। ये…












