मध्यप्रदेश : कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला, OBC वर्ग को मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण
चैतन्य भारत न्यूज भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को सरकारी नौकरी में 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। अब ओबीसी वर्ग को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। इस संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। गौरतलब है कि, इससे पहले यह आरक्षण 14 फीसदी था लेकिन पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में ओबीसी आरक्षण को बढ़ाने का वादा किया था और 8 महीने के भीतर जनता से किया वादा कमलनाथ ने आखिरकार पूरा कर दिया। इस बात की जानकारी सामान्य प्रशासन मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने दी। सदन के भीतर विधेयक पर चर्चा करते गोविंद सिंह ने कहा कि, ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया गया है। साथ ही मध्यप्रदेश में अब अलग-अलग जातियों के लिए आरक्षण का प्रतिशत बढ़कर लगभग 70 प्रतिशत हो गया है। खास बात यह है कि, विधेयक पारित होने के बाद मध्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में खुशी की लहर है। ये भी पढ़े... मध्य प्रदेश के किसानों के लिए कमलनाथ सरकार एक बार फिर ला रही ये बड़ा तोहफा बदले गए इन 6 राज्यों के राज्यपाल, मध्यप्रदेश में लालजी टंडन ने ली आनंदीबेन पटेल की जगह मध्य प्रदेश के 31 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले, भोपाल संभाग में पहली बार महिला कमिश्नर Read the full article














