OnePlus Nord की बॉडी में नहीं है 'दम', प्रेशर में टूटा
OnePlus Nord को JerryRigEverything ने टेस्ट किया है, जो स्मार्टफोन को स्क्रैच और बैंड टेस्ट करने के लिए प्रसिद्ध है। टेस्टिंग में वनप्लस नॉर्ड स्क्रैच टेस्ट में तो पास हो गया, लेकिन बैंड टेस्ट और फायर टेस्ट में स्मार्टफोन ने टिके रहने के लिए काफी संघर्ष किया। टेस्टिंग के दौरान फोन पर दवाब डालने से उसकी बाहरी बॉडी तो सुरक्षित रही, लेकिन अंदर से टूटने की अवाज़ आई और थोड़ा अधिक दवाब डालने से डिस्प्ले के अंदर की स्क्रीन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। OnePlus Nord इस तिमाही के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन के तौर पर उभर के आया है, क्योंकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को कुछ अच्छे स्पेसिफिकेशन और आक्रामक कीमत के साथ मार्केट में उतारा है। हालांकि कीमत को कम करने के लिए कंपनी ने कुछ हिस्सो में समझौते किए हैं, जो फोन की टेस्टिंग वीडियो में सामने आए हैं। JerryRgEverything नाम का यूट्यूब चैनल चलाने वाले ज़ैक नेल्सन ने विभिन्न स्तरों पर सतह को खरोंच कर OnePlus Nord के डिस्प्ले का टेस्ट किया। वीडियो पाया गया कि फोन के डिस्प्ले पर Moh लेवल 6 पर खरोंचें दिखाई देनी शुरू हो गई और 7वें लेवल पर गहरी खरोंचों का सामना करना पड़ा। वनप्लस नॉर्ड में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन शामिल है। टेस्टिंग में सामने आया कि कंपनी ने फोन को गिरने से सुरक्षित करने के लिए ग्लास और फ्रेम के बीच एक प्लास्टिक बफर लेयर दी है। दिलचस्प बात यह है कि टेस्टिंग में यह पता चला कि OnePlus Nord में एक मेटल फ्रेम नहीं है। इसके बजाय कंपनी ने इसमें एक सिलवर कोटिंग जोड़ी है, जो पूरी तरह से एक मेटल फ्रेम महसूस कराती है। यह फ्रेम वास्तव में प्लास्टिक है। पावर बटन और स्विच को मेटल से बनाया गया है और फोन का पिछला हिस्सा ग्लास से बना Read the full article
















