#NationalUnemploymentDay हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रहा है प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर
#NationalUnemploymentDay जाने क्यों रहा ट्रेंड में नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर को देशभर में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। जन्मदिन से एक सप्ताह पहले भाजपा और संगठन से जुड़े हुए लोग देश के विभिन्न राज्यों में इसे सेवा सप्ताह के रूप में अलग-अलग तरह से मना मनाते हैं। इसी सेवा सप्ताह में राजधानी दिल्ली के निगम पार्षद नवीन त्यागी जोकि हाल ही में कोरोना संक्रमण से उभर कर आये हैं। उन्होंने इस सप्ताह में वक्षारोपण, सेनेटिज़ेर और मास्क बाँट कर सेवा कार्य किया और महामारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदो को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई। प्रधानमंत्री का जन्मदिन ज़मीनीस्तर पर ही नहीं बल्कि ऑनलाइन भी मनाया गया। जहाँ एक और 17 सितंबर, कि रात 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 70वाँ जन्मदिन ट्विटर पर #HappyBdayNaMo, #PrimeMinister #NarendraModiBirthday और #NarendraModi पर ट्रेंड होने लगा वहीं दूसरी और एक और हैशटैग भी टॉप ट्रेंड में शामिल हुआ: #NationalUnemploymentDay या यूँ कहें #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस आख़िर क्यों हुआ ट्रेंड हुआ #NationalUnemploymentDay NSO के पिछले तीन महीनों के आंकड़ों की माने तो देश की जीडीपी में 23.9 फ़ीसदी की गिरावट आई है। इतना ही नहीं, सेंटर फ़ॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (Centre for monitoring Indian economy) के आँकड़ों के मुताबिक भारत की शहरी बेरोज़गारी दर 8.32 Read the full article













