हरियाणा में बरसात के कारण मंडियों में 14 क्विंटल धान भीग गया
हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन सोमवार को राज्य के कई क्षेत्रों में हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है. दरअसल, सरकारी खरीद के बीच मंडियों में खुले आसमान में रखे गए 14 क्विंटल धान और बाजरा भींग गए. राज्य की कई मंडियो में धान और बाजरा की फसल बारिश के पानी में बहती हुई दिखाई दी. एक खबर में बताया गया है कि हरियाणा के करनाल, यमुनानगर और फतेहाबाद में बारिश के कारण मंडियों में रखी गई फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है. आकड़ों के अनुसार नुकसान की खबर की बात की जाए तो करनाल मंडी में धान की उचित रखरखाव न होने का नतीजा रहा कि यहां 9 लाख क्विंटल बरसात के पानी में भींग गया. वहीं अबंला में भी बारिश ने मंडियो में खुले आसमान के नीचे रखे धान को गीला करने का काम किया. यहां धान को ढ़कने के लिए तिरपाल ही कम पड़ गया.













