मुकुंदरा हिल्स समेत हाड़ौती क्षेत्र में 7 प्रजातियों के दो से ढाई हजार तक गिद्ध हैं। लोंग बिल्ड वल्चर प्रजाति के गिद्ध दुनियाभर में सर्वाधिक यही हैं। रावतभाटा के आसपास फैले वन क्षेत्र में पथरीली व ऊंची पहाडिय़ां गिद्धों को खासी रास आ रही हैं। ये पहाडिय़ां गिद्धों के आवास व प्रजनन स्थल बन गई हैं। यहां की आबोहवा अनुकूल होने से क्षेत्र में गिद्धों का कुनबा बढ़ रहा है। #PagmarkFoundation #MukundaraHillsTigerReserve #Vultures #IndianVultures #LongBilledVulture (at Mukundara Tiger Reserve)









